दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 मे कोन बाजी मरेगा?
Table of Contents
नई दिल्ली | 2 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) की तारीखों की घोषणा हो चुकी है।मतदान 5 फरवरी को होगा महज 3 दिन बचे है, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। सभी दल जनता को लुभाने के लिए नई रणनीतियों और वादों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। बता दें कि पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में आयोजित किया गया था, जिसमें 70 सीटों के लिए मतदान हुआ था। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी, 62 सीटों पर कब्जा जमाते हुए तीसरी बार सरकार बनाई। पार्टी के प्रमुख एजेंडे में शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली और पानी जैसी योजनाएं शामिल थीं, जिसने जनता का व्यापक समर्थन हासिल किया। चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय थी, जिसमें 62.59% मतदान दर्ज किया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 सीटें जीती थीं, वहीं, कांग्रेस (INC) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी।
Delhi Chunav 2025 विधानसभा चुनाव 2025:
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। आज पीएम मोदी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया है।
Delhi Vidhan Sabha Election 2025 विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर शुरू हो गया है। तीनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। केंद्र सरकार ने मिडल क्लास को बजट में राहत देकर एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश की है, इसका असर दिल्ली चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
भाजपा ने दिल्ली चुनाव से तीन दिन पहले नया प्रचार गीत जारी किया
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चौथा प्रचार गीत रविवार को जारी किया। ‘‘दिल वालों की दिल्ली को अब बीजेपी सरकार चाहिए’’ गीत को पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने गाया है और वरिष्ठ भाजपा नेता नीलकांत बख्शी इसके रचनात्मक निर्देशक हैं। तिवारी ने गाना जारी किए जाने के मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा कि जब भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया था तब किसी ने उनसे पूछा था कि पार्टी इसमें किए गए सभी वादों को पूरा करने की योजना कैसे बना रही है।
अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मुझे झुग्गियों से बहुत सारे फोन आए हैं, उनकी (भाजपा) पार्टी घर-घर जाकर लोगों से कह रही है – 3000 रुपये ले लो और चुनाव आयोग घर आकर वोटिंग करवा देगा। यह सुनकर मैं चौंक गया। यह आपको फंसाने की साजिश है। मैं आपका बड़ा भाई हूं, कल रात मुझे नींद नहीं आई। मेरा सुझाव है कि आप इस जाल में न फंसें, नहीं तो अगर आपने उन्हें वोट दिया और अपनी उंगली पर स्याही लगवाई तो वे आपके खिलाफ केस दर्ज कर आपको गिरफ्तार कर लेंगे… अगर वे आपको मुफ्त में पैसे दे रहे हैं, तो ले लें लेकिन उन्हें वोट न दें। अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आ गई तो वे (भाजपा) झुग्गियों को हटा देंगे। मुंबई में, उन्होंने धारावी, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी को अपने एक दोस्त को दे दिया है…
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सियासी घमासान तेज, कौन बनाएगा सरकार?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का अंतिम दौर अपने चरम पर है। महज तीन दिन बचे हैं और सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (INC) के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है।
चुनाव की मुख्य झलकियां
- मतदान: 5 फरवरी 2025
- नतीजे: 8 फरवरी 2025
- पिछले चुनाव का परिणाम:
- AAP – 62 सीटें
- BJP – 8 सीटें
- INC – 0 सीटें
इस बार बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार कर रही है, वहीं AAP अपने पुराने फॉर्मूले “मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य” पर दांव लगा रही है। कांग्रेस इस बार अपनी खोई हुई ज़मीन पाने के लिए संघर्ष कर रही है।
निष्कर्ष
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। बीजेपी, AAP और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों में लगी हुई हैं। जहां बीजेपी केंद्र की नीतियों और मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, वहीं AAP मुफ्त सुविधाओं और झुग्गीवासियों को ध्यान में रखकर चुनावी गणित साध रही है। कांग्रेस अपनी खोई साख वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन उसका प्रभाव सीमित दिख रहा है।
अहम सवाल
- दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए और क्यों?
- क्या मुफ्त सुविधाओं की राजनीति सही दिशा में ले जा रही है या यह जनता को आत्मनिर्भर बनाने से रोक रही है?
- क्या बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने में सफल होगी या AAP फिर से सत्ता में आएगी?
- दिल्ली के सबसे बड़े मुद्दे कौन से हैं और किस पार्टी ने इनका सबसे अच्छा समाधान दिया है?
- क्या कांग्रेस दिल्ली में अपनी खोई साख फिर से हासिल कर पाएगी?
अब फैसला जनता के हाथ में है कि वह किसे अपनी राजधानी की बागडोर सौंपेगी!
Follow on: Instagram- https://www.instagram.com/thejhuthnews/
Follow on: Twitter (X)- https://x.com/Thejhuthnews
Follow on: Facebook- https://www.facebook.com/profile.php?id=61560353206985
“73 साल की उम्र में तबला लीजेंड जाकिर हुसैन के निधन”
आज का राशिफल: 5 सबसे प्यारी राशियाँ
“झूठ न्यूज के और आर्टिकल पढ़ने के लिए, क्लिक करे “
“73 साल की उम्र में तबला लीजेंड जाकिर हुसैन के निधन”
आज का राशिफल: 5 सबसे प्यारी राशियाँ
Latest News: मैं अमीर होने के लिए शतरंज नहीं खेल रहा, गुकेश (2024)
Delhi Court Sends AAP MLA Naresh Balyan To Judicial Custody In Extortion Case
आज का राशिफल: 5 सबसे प्यारी राशियाँ
नीरज की टी-शर्ट विरासत संग्रह में शामिल
“73 साल की उम्र में तबला लीजेंड जाकिर हुसैन के निधन”
देसी चिकन रेसिपी (Desi chicken Recipe)
Discover More from The Jhuth News:-
What makes Tabu an outstanding actress at 53?
Astrology 2025: What is My Zodiac Sign? How To Find My Zodiac Sign? – The Jhuth News
Breaking News: Top 10 Movies of Bollywood – The Jhuth News
5 Most Unlucky Zodiac Signs – The Jhuth News
दिल्ली चुनाव 2025: ब्रेकिंग: आखिर कब होंगे दिल्ली मे चुनाव? चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Latest News: मैं अमीर होने के लिए शतरंज नहीं खेल रहा, गुकेश (2024)