नेब सराय ट्रिपल मर्डर: बेटे ने माँ-बाप और बहन की हत्या कर दी
नई दिल्ली, नेब सराय | 4 दिसंबर: दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार को अधेड़ उम्र के दंपति और उनकी बेटी की उनके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के नेब सराय इलाके में हुई हत्या के पीछे मृतक दंपति का बेटा था। उन्होंने कहा कि अर्जुन नाम के व्यक्ति ने घरेलू कलह के कारण अपने माता-पिता और बहन की हत्या कर दी।
दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार को अधेड़ उम्र के दंपति और उनकी बेटी की उनके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ितों की पहचान राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) के रूप में हुई। पुलिस ने कहा था कि दंपत्ति का बेटा अर्जुन सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब सुबह की सैर से लौटा तो उसने शवों की खोज की।
हालाँकि, पुलिस ने अब कहा कि अर्जुन ने तिहरे हत्याकांड की बात कबूल कर ली है।
दक्षिणी रेंज के संयुक्त सीपी एसके जैन ने कहा कि पुलिस को चोरी और जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला और शव बिस्तर पर पड़े थे।

शुरुवाती जांच मे कहा गया था की बेटा घर पर नहीं था
पीड़ितों की पहचान 53 वर्षीय राजेश, 47 वर्षीय कोमल और उनकी 23 वर्षीय बेटी कविता के रूप में हुई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि बेटा घटना के वक्त मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस संभावित कारणों के रूप में डकैती और पारिवारिक विवाद की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह अपराध इतना भयावह है कि इसने पूरे पड़ोस को हिला कर रख दिया है। फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर अतिरिक्त सबूतों की तलाश में जुटी हुई हैं।
राजेश सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में वह सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, जबकि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी।’’ कुमार ने बताया कि वित्तीय विवाद के कारण हमला होने की संभावना हो सकती है। देवली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जरवाल ने पीड़ित के घर जाकर राजेश के बेटे से बात की।जरवाल ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उनके बेटे ने मुझसे पूछा, ‘अब मैं किसके लिए जिऊंगा?’’’ जारवाल ने कहा, ‘‘किसी ने घर में घुसकर पीड़ितों की गर्दन पर चाकू से वार किया।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर रोज लोगों की हत्याएं होना आम बात हो गई है
Follow on: Instagram- https://www.instagram.com/thejhuthnews/
Follow on: Twitter (X)- https://x.com/Thejhuthnews
Follow on: Facebook- https://www.facebook.com/profile.php?id=61560353206985
“झूठ न्यूज के और आर्टिकल पढ़ने के लिए, क्लिक करे “
“73 साल की उम्र में तबला लीजेंड जाकिर हुसैन के निधन”
आज का राशिफल: 5 सबसे प्यारी राशियाँ
Latest News: मैं अमीर होने के लिए शतरंज नहीं खेल रहा, गुकेश (2024)
आज का राशिफल: 5 सबसे प्यारी राशियाँ
“73 साल की उम्र में तबला लीजेंड जाकिर हुसैन के निधन”
नीरज की टी-शर्ट विरासत संग्रह में शामिल
आज का राशिफल: 5 सबसे प्यारी राशियाँ
दिलजीत दोसांझ क्यू इतने फेमस है, क्या वो बन गए है इंडिया के नंबर 1 सिंगर