Highlights
नकली देसी घी • बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश
2240 लीटर नकली घी बरामद
2500 लीटर बनाने का सामान भी मिला
दिल्ली | मोदीनगर, 8 November: मथुरा और जींद (हरियाणा) में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लगातार छापेमारी कर कई प्रमुख ब्रांडों के नाम का नकली देसी घी बनाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके दिल्ली स्थित एक ठिकाने से 240 लीटर नकली घी, 23, 328 नकली ईनो के पाउच, हरियाणा स्थित जींद में स्थित फैक्ट्री से 2500 लीटर घी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान, घी बनाने की मशीनें, पैकिंग मशीने और घी बनाने के लिए आवश्यक अन्य उपकरण बरामद किए गए। वहीं स्थित एक अन्य गोदाम से ब्रांडों के बक्से, टिन, टेट्रा पैक और उनमें भरा करीब 2000 लीटर नकली घी बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की एंटी गैंग स्क्वायड टीम को दो ब्रांड के अधिकारियों से आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों कॉल डिटेल रेकॉर्ड (सीडीआर) के खंगाले। जिससे आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों का पता चला। तीन आरोपियों को दिल्ली और दो को जींद से गिरफ्तार किया।
आरोपी रितिक खंडेलवाल (24) टीचर कॉलोनी, मथुरा, यूपी का रहने वाला है। शुरुआत में वह मथुरा में काम करता था। 2023 में, नकली सामान खरीदने पर केंद्रित एक फेसबुक ग्रुप से प्रेरित होकर इसे दिल्ली से स्टेशनरी आइटम खरीदनी शुरू की। उन्होंने दिल्ली के सदर बाजार से सामान मंगाकर अपने कारोबार को बढ़ाया। पिछले छह महीनों से काम कर रहा था। दूसरा
आरोपी संजय बंसल (4S) कांति नगर, शाहदरा का रहने वाला है। 2002 से 2007 तक वह ट्रेडिंग का काम करता था। फिर खारी बावली में एक कलेक्शन एजेंट के रूप में नौकरी की, जहां उसकी मुलाकात राजू से हुई। राजू ने उसे नकली सामान में डील करने की बारीकियां सिखाईं। वह 2011 से इस अवैध कारोबार में लगा हुआ था। तीसरा आरोपी रोहित अग्रवाल (44) मोदीनगर, गाजियाबाद का रहने वाला है। वह घर घर जाकर मार्केटिंग करने का काम करता था।
2023 में इसने नकली सामान बेचने का कारोबार शुरू किया। दिल्ली के बवाना में अपने कारखाने में नकली ईनो बना रहा था। चौथा आरोपी कृष्ण गोयल (32) जींद, हरियाणा का रहने वाला है। पिछले डेढ़ साल से नरेश सिंघला के साथ साझेदारी में नकली सामान का कारोबार कर रहा था। कृष्ण नरेश से मिलावटी और नकली ‘देसी घी’ खरीदता है और इसे रितिक खंडेलवाल और अन्य खरीदारों को बेचता है। पांचवां आरोपी अश्वनी उर्फ आशु (32) भी जींद हरियाणा का रहने वाला है। वह कृष्ण का दूर का रिश्तेदार है और अपनी कार और अन्य साधनों का उपयोग करके नकली सामान सप्लाई करता था।
Follow on: Instagram- https://www.instagram.com/thejhuthnews/
Follow on: Twitter (X)- https://x.com/Thejhuthnews
Follow on: Facebook- https://www.facebook.com/profile.php?id=61560353206985