Headlines

पालम: पीने के लिए सीवर का पानी, दिल्ली के घर-घर की कहानी

रिपोर्टर: शमी रंजन

दिल्ली | जुलाई 31: राजधानी दिल्ली मे पालम विधानसभा मे साफ पानी पीने के लिए लोग पिछले 6 महीने से तरस रहे है और सरकारी दफ्तरों की चक्कर लगा रहे है|

आपको बता दे ये मामला पालम विधान सभा के विनोदपुरी इलाके मे स्थित विजय एन्क्लैव की घटना है, जो की आए दिन घटती है।

कहने को तो छोटी सी बात है, पर इस इलाके की लोगों को महज साफ पानी पीने के लिए 6 महीने से सभी सरकारी दफ्तरों के छक्कार काटने पढ़ रहे है।

विजय एन्क्लैव मे बसे 100 से ज्यादा घरों मूल निवासियों को रहने मे इतनी तकलीफ हो रही है आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

यहा के स्थानीय लोगों ने पालम की विधायक भावना गौड़ से कई दफा मिलने की कोसिस की, मिलना चाहा और शिकायत दर्ज करनी चाही मगर अभी तक ठीक तरीके से सुनवाई भी नहीं हुई है।

लोगों ने काफी दफा दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम, भावना गौड़ के दफ्तर की छक्कार लगाई, पर मामला ज्यों का त्यो पड़ा हुआ है।

आपको बताते चले की भावना गौड़ आम आदमी पार्टी से पालम की विधायक है।

जब लोग अपने घरों की टंकी खोलते है तो उनके नल से सीवर का पानी आता है जो बेहद की बदबूदार होता है। ऐसे पानी को पीना तो दूर, आप उससे घर की सफाई भी नहीं कर सकते।

लोगों का कहना है की इस पानी को पीने से बीमारियाँ बढ़ रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे है, लोगों को चर्म रोग हो रहे है, महिलायें परेशान है और अगर ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो यह एक महामारी भी बन सकती है।

इस मामले ने लोगों के अंदर आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों का अब कहना है की अगर ऐसा ही रहा तो वो सड़कों पे उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे और सरकार की लापरवाही की वजह से वो प्रोटेस्ट करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

यह तस्वीर उस व्यक्त की है जब सुबह लोग उठ केर अपने नलके को खोलते है

विनोदपुरी निवासी ने कई बार आवेदन पत्र विधायिका को लिखा जरा एक नजर डाले:


सेवा में

दिनांक:-19-7-2024.

माननीया विधायिका भावना गौड़ जी, आम आदमी पार्टी (पालम विधान सभा), पालम, नई दिल्ली-110045.

विषय:- विनोदपुरी (विजय एन्क्लेव) ब्लाक सी एव डी -1, की मेन श्न वाली गली में पीने का पानी बहुत ही गन्दा आने के सम्बन् में शिकायत-पत्र

उपरोक्त विषय के सन्दर्भ में निवेदन है कि विनोद‌पुरी, विजय एक्सेब मंत्र ब्लाक सी एव डी-1, की मेन २० फूट वाली गली में पिछले काफी इसमय से पीने का पानी बहुत ही गन्दा (सीवर के पानी के साथ मिताः आ रहा है। जिसके कारण न तो पानी पीने योग्य है और न ही नहाने कपड़े धोने के योग्य है। इस वजह से क्षेत्र के निवासी बहुत ही दमनीर स्थिति में हैं। पीने का पानी बहुत गन्दा होने के कारण बहुत सी बिमारियाँ फैलने का खतरा बना हुआ है। निवासियों को बाहर से अपने पैसों से पीने का पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है जिसके कारण हमें नहाने – कपड़े चोने एवं पीने के पानी के लिए बहुत पैस खर्च करना पड़ रहा है। इसके कारण हमें आर्थिक स्थिति का सामन करना पड़ रहा है। इस समय गन्दा पीने का पानी आने के कारण हमारा जीवन बहुत ही नरक के समान हो गया है।

अतः आपसे हम समस्त निवासी अनुरोध करते हैं कि हमारी समस्या को दूर करने के लिए आप कृपया दिल्ली जल बोर्ड के क्षेत्रीय आधिकारियों को निर्देश देने का कष्ट करें।

हमें आशा है कि आप इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए हमारी समस्या का निदान करेंगी। क्योंकि जल ही जीवन है। हम समस्त नागरिक आपके जीवन भर आभारी रहेंगे।

धन्यवाद सहित

भवदीय

समस्त निवासीगाग ब्लाक सी एच डीनो विनोदपुरी, विजय एन्क्लेव, मेन पाराम डाबकी रोड नई दिल्ली-110045 

सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है, “हमसे TAX टाइम पर लिया जाता है, बिजली का बिल, पानी का बिल, हुमसे तमाम तरह के TAX लिए जाते है मगर जब हुमलोगों को इतनी तकलीफ हो रही है क्या कोई हमे देखें वाला नहीं है, हम आखिर कहा जाए किसके पास जाए, कोण हमारी मदद करेगा, कोण सुनवाई करेगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी तो एक दूसरे पर इल्जाम लगाने का काम कर रहे है, आज के टाइम पर ऐसे कोई किसी की नहीं सुनता तभी लोग सड़क जाम करते है तब जाके इनके अक्ल ठिकाने आएंगे”

यह तस्वीर उस व्यक्त की है जब दिल्ली जल बोर्ड का पनि सीधा उनके घरों पर आता है

Follow on: Instagram- https://www.instagram.com/thejhuthnews/
Follow on: Twitter (X)- https://x.com/Thejhuthnews Follow on: Facebook- https://www.facebook.com/profile.php?id=61560353206985

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *