Headlines

जॉब का झांसा देकर किया दुष्कर्म, नाबालिगों से सेक्सुअल असॉल्ट, आरोपी गिरफ्तार

यह घटना दिल्ली के निहाल विहार से समने आया है, चंद घंटों मे ही आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली (निहाल विहार) | 11 सितंबर: निहाल विहार इलाके में पांच लड़कियों से सेक्सुअल असॉल्ट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सोमवार रात थाने के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। लोगों का आरोप था कि इलाके में सरफराज नाम का एक प्रॉपर्टी डीलर नाबालिग लड़कियों को जॉब का झांसा देकर उनकी तस्करी करता है।पिछले कई दिनों से वो यह पर इस तरीके की हरकत कर रहा था, आरोप लगाया कि वह दस से पंद्रह हजार रुपये में नाबालिग लड़कियों को अपने ऑफिस में जॉब पर रखता है, जिसके बाद उन्हें दूसरे राज्यों में सप्लाई कर देता है। लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी के वेस्ट बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार और झारखंड तक नेटवर्क है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी गंभीर आरोप लगाया। उधर, थाने पर भीड़ का हंगामा करने की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। भीड़ के गुस्से को देखते हुए थाने का गेट भी कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस अफसरों ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने छानबीन के आधार पर सेक्सुअल असॉल्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि 5 लड़कियों से सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि हुई है। उनकी तरफ से शिकायत मिल चुकी है।

इस मामले पर लोगों ने जमकर हंगामा किया और सरफराज को गिरफ्तार करने की मांग की है, लोगों का गुस्सा जमकर फूट सरफराज पर लोग तो उसे मारने के लिए भी उत्तारू हो गए थे, पर कुछ काम पुलिस प्रक्षाशन के डैरे मे रहकर करना जरूरी है।

इस घटना के बाद लोगों मे बहुत गुस्सा है, और हो भी क्यू न अगर इस तरह की बात समने आए की कोई व्यक्ति नाबालिक बचू के साथ इस तरीके का दुष्कर्म करे तो फिर आम इंसान का खून क्यू न खौले, वो एक प्रॉपर्टी डीलर था और उसका भाव भी लोगों के प्रति कुछ अच्छा नहीं था, और लोगों ने कई दफा शिकायत भी दर्ज की थी।

पुलिस अफसर के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12:57 पर एक पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी एक दिन पहले

रविवार सुबह 11 बजे से अपने घर से लापता है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी का प्रॉपर्टी डीलर सरफराज ने किडनैप कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस बाबत परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया। लापता नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। उसकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि यह अपहरण का

लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस पर भी आरोप

■ सोमवार रात लोगों ने थाने के बाहर जमकर किया हंगामा

■ पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं मे दर्ज की एफआईआर

■ लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी के वेस्ट बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार और झारखंड तक नेटवर्क है

■ लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी गंभीर आरोप लगाया

■ पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर उसकी मेडिकल जांच कराई

मामला नहीं है, बल्कि 5 नाबालिग लड़कियों के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो और अन्य धाराएं जोड़ ली। पुलिस ने वंदना विहार निवासी आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *