Headlines

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शाहदरा, AAP ने BJP पर बोल हमला

Man Shot Dead in New Delhi | 8 December: बदमाशों ने कारोबारी पर उस वक्त हमला किया जब वह सुबह की सैर करके वापस स्कूटी से घर लौट रहे थे। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं वारदात के दिल्ली की सियासत गरमा गई है। दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर के बाद घर लौट रहे थे। मृत कारोबारी कृष्णा नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील जैन को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा, ‘सुबह 8:36 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली कि बाइक सवार दो लड़कों ने एक शख्स को गोली मार दी और भाग गए। मौके पर पुलिस ने पाया कि सुनील जैन नाम के एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। उसे 3-4 बार गोली मारी गई थी। सुनील जैन की मौत हो गई है। वह क्रॉकरी की दुकान के मालिक थे और उनकी उम्र 52 साल थी। परिवार किसी भी तरह की धमकी से इनकार कर रहा है।’ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके और गोलीबारी की घटना के पीछे का मकसद पता लगाया जा सके।

घटना को लेकर शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा, ‘पुलिस स्टेशन फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना को लेकर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि 52 साल के सुनील जैन को गोली लगी है। वह सुबह की सैर करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया गया कि मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है।’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।’ जैन के परिवार का कहना है कि न तो उनकी किसी से कोई दुश्मनी थी और न ही उन्हें कोई धमकी मिली थी। हाल ही में राजधानी में बिगड़ती कानूनी व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर निशाना साधा था। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आती है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जहां दिल्ली को भारत की ‘क्राइम कैपिटल’ कहा, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर ‘जंगल राज’ का आरोप लगाया।

Follow on: Instagram- https://www.instagram.com/thejhuthnews/
Follow on: Twitter (X)- https://x.com/Thejhuthnews
Follow on: Facebook- https://www.facebook.com/profile.php?id=61560353206985

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *