गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या, पटना के फ्लैट में दरिंदगी; शराब पीते मिले महिला और तीन पुरुष… जानें मामला
Patna Crime News | 26 November: बिहार की राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। आशंका है कि हत्या से पहले लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पटना की सड़कों पर लोगों का गुस्सा दिखा। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।
बिहार की राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामला फुलवारी शरीफ का है। रेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या का शक पुलिस ने जताया है। बताया जा रहा है कि लड़की की लाश एक फ्लैट के बाथरूम में न्यूड मिली है। लड़की इस फ्लैट में काम करने के लिए जाती थी। लोगों को जैसे ही वारदात के बारे में पता लगा, उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी की। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ मोहल्ले की रहने वाली लड़की सोमवार को सुबह 10 बजे काम पर गई थी। जो शाम को 4 बजे तक घर नहीं लौटी।
परिजनों ने ली फ्लैट की तलाशी
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन सीधा फ्लैट पर पहुंचे। परिजनों ने फ्लैट की तलाशी ली तो लड़की की न्यूड बॉडी बाथरूम में मिली। ये फ्लैट मोहम्मद साहिल नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। लड़की एक साल से यहां काम करने जाती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि साहिल और उसके दो दोस्तों ने पहले लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसकी हत्या कर दी।